पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता, खिले चेहरे



 भीलवाड़ा- पाकिस्तान से आए तीन पाक विस्तापितों के लिए आज खुशी का दिन रहा जहां भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने 3 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौपा इस दौरान उनको राज निष्ठा की शपथ भी दिलाई ।

देश व प्रदेश में काफी समय से पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने के लिए भारत सरकार ने निर्देश दे रखे हैं जहां भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर आज जिला कलेक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अपने कक्ष में अशोक, विजय कुमार और जोनी को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौपते हुऐ उनको राज निष्ठा की शपथ दिलाई । 

भारतीय नागरिकता के बाद चेहरे पर दिखी खुशी- तीन पाक विस्थापित अशोक, विजय कुमार व जोनी को जब जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उनके हाथ में भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौपा इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जहा उन्होंने कहा कि आज हमारे को भारतीय नागरिकता मिलने की मुराद पूरी हुई है इससे बड़ा गर्व हमारे लिए और क्या हो सकता है। इस मौके पर हम केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन का भी धन्यवाद देना चाहेगे इनके कारण ही आज भारत हमारा वतन बन गया है।