भीलवाड़ा जिले में 5 लाख निशुल्क तिरंगे किए जाएंगे वितरित, जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, भीलवाड़ा जिला होगा तिरंगा मय- जिला कलेक्टर

भीलवाड़ा जिले में 5 लाख निशुल्क तिरंगे किए जाएंगे वितरित, जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, भीलवाड़ा जिला होगा तिरंगा मय- जिला कलेक्टर 

भीलवाड़ा -स्वतंत्रता दिवस को लेकर भीलवाड़ा जिले में भी बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है जहां हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक दिन तिरंगा मार्च,  तिरंगा रैली ओर तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं वहीं 25 लाख की आबादी वाले भीलवाड़ा जिले में जिला प्रशासन की ओर से 5 लाख निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए जाएंगे।

तिरंगा महा अभियान को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व में बधाई देते हुए कहा की हर घर तिरंगा अभियान सभी भाग ले। तिरंगा हम सब की शान है इस बार हर घर तिरंगा महा अभियान चलाया जा रहा है मैं सभी भीलवाड़ा जिले वासियो से अपील करता हूं कि जिला प्रशासन व सरकार द्वारा तिरंगे के सम्मान में जो कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जैसे तिरंगा रैली ,तिरंगा मार्च में सम्मिलित हो । वही 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें।

 वही भीलवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव स्तर पर रैली निकाली जा रही है वही सेल्फी प्वाइंट आयोजित किये जा रहा है। 14 अगस्त को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा। पूरे जिले को तिरंगा मय करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत रूप से कार्य किया जा रहा है वहीं जिले वासियो मे भी देशभक्त के प्रति अनूठा जज्बा देखने को मिल रहा है तिरंगे के सम्मान में जो रैली आयोजित की जा रही है जिसमें आमजन की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन के अंदर हम 5 लाख तिरंगे निशुल्क बाटेंगे जिसको लोग अपने घर पर लगाएंगे और पूरा भीलवाड़ा जिला तिरंगा मय हो जाएगा। भीलवाड़ा जिले की आबादी 25 लाख है और 5 लाख यहा मकान होंगे ऐसे में हम 5 लाख निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण करवा रहे हैं जिससे हर व्यक्ति अपने मकान पर आसानी से तिरंगा लगा सके।

 बाइट - नमित मेहता 
जिला कलेक्टर भीलवाड़ा