सतीश घुसर प्रदेश महासचिव नियुक्त

शाहपुरा पेसवानी | राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह वाल्मीकि ने शाहपुरा के सतीश कुमार घुसर को प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए की गई है।
सतीश घुसर, जो पहले नगर परिषद शाहपुरा के पार्षद रह चुके हैं, लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 
सतीश घुसर की नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा, मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूंगा और सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।
घुसर ने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। सतीश गुर्जर की नियुक्ति से यह संगठन और अधिक प्रभावी तरीके से अपने उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकेगा।