भाजपा सासद ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण व समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

भीलवाड़ा-भीलवाडा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न राजमार्गों को लेकर भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर समस्या समाधान व नए राजमार्ग निर्माण की मांग की है। 

 भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न राजमार्गों को लेकर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग पत्र सौपा है।
                        
जहां भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148-डी  गुजर रहा है। इस राजमार्ग में जहाजपुर कस्बे से जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के ही पीपलुन्द चौराहे के मध्य ब्लैक स्पॉट होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है जहां वर्ष  2018 से 2021 के मध्य हुई दुर्घटनाओं से 100 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है। इसीलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त समस्या के निवारण के लिए मेने सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग 148-डी के ब्लैक स्पॉट के सम्बंध में सम्पूर्ण जानकारी देकर राजमार्ग की तकनीकी खामियों को सुधारने का आग्रह किया। 
                         साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा को और अधिक सुगम के लिए देवली से माण्डल फॉरलेन नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग रखी साथ ही भीलवाड़ा जिले के सबसे व्यस्तम मार्ग भीलवाड़ा से लाडपुरा तक फ़ोरलेन की भी विस्तृत चर्चा की है । जहां भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है स्वीकृतियां जल्द जारी होगी।