दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को नहीं कर सकती है खत्म-विधानसभा अध्यक्ष

दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को नहीं कर सकती है खत्म, आपातकाल को संविधान हत्या दिवस में घोषित करना मै समझता हूं कि सत्ता पक्ष में सोच समझ कर लिया निर्णय।

भीलवाड़ा -विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज भीलवाड़ा पहुंचे जहां भीलवाड़ा के हरी सेवा उदासीन आश्रम में महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लिया जहा विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करना में समझता हूं कि सत्ता पक्ष ने सोच समझकर निर्णय किया है बाकी संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत समाप्त नहीं कर सकती है क्योंकि बाबा साहब द्वारा बनाये गये संविधान का सभी सम्मान करते हैं और दुनिया की कोई भी पार्टी अगर सत्ता में आ जाए तो वह भी संविधान के साथ छेडछाड नहीं कर सकते हैं।


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार शाम भीलवाड़ा पहुंचे जहां हरी सेवा उदासीन आश्रम में महामंडलेश्वर हंसराम जी का आशीर्वाद लिया इसके बाद हरी सेवा उदासीन आश्रम मे ही श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सी.एन.जी. गौ सेवा एंबुलेंस रथ का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस से मुखातिब होते हुए विधानसभा कारवाई के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा  के सवाल पर कहा की लोकतंत्र में वाद- विवाद होना एक स्वाभाविक है इसके आधार पर विधानसभा में दोनों पक्ष जागरूक रहकर अपना पक्ष रखते हैं। लेकिन कई बार थोड़ी-थोड़ी बात पर गम गहमी होना स्वाभाविक हैं उनको हम तुरंत मर्यादा व नियमों का हवाला देकर व्यवस्थित कर दिया जाता है लेकिन फिर भी कभी-कभी विपक्ष किसी मुद्दे पर आक्रामक होता तो विपक्ष के नेताओं से बातचीत कर समस्या का समाधान कर लिया जाता है।

इस बार विधानसभा की कार्रवाई में शिक्षा व गृह विभाग की अनुदान मांगे हटाने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हमलावर है जिस सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा में बिजनिस एडवाइजरी कमेटी बनी हुई है विपक्ष के नेता भी उनके सदस्य हैं उनके इस तरह की चर्चा करना में समझता हूं उचित नहीं है हमेशा 60-70 अलग-अलग मांगों पर विचार होता है मगर 16 से ज्यादा मांगों पर चर्चा होती नहीं है। इस बार कभी भी उच्च शिक्षा नहीं आती है लेकिन इस बार उच्च शिक्षा रखा है वह भी महत्वपूर्ण है ओर आवश्यकता हुई तो बजट पारित होने के बाद कुछ मांगों पर विपक्ष और सता पक्ष चाहेगा तो चर्चा कर देंगे। बीएसी यानी बिजनेस एडवाइजरी कमेटी का उल्लंघन नहीं है क्योंकि उनके नेता प्रतिपक्ष खुद मेंबर है और उनके साइन हैं।

आपातकाल को संविधान हत्या दिवस रूप में घोषित करने पर देश भर में विरोध है उस सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आपातकाल लगा है यह सत्य है। आपातकाल के दौरान संविधान को ताक में रखकर लोकतंत्र का गला गोटा गया और लोकतंत्र की व्यवस्थाओ को समाप्त कर दिया था यह सामने है। उस समय कई लोग जेल गए थे जो लोकतंत्र की हत्या थी. उनको स्वीकार नहीं करना यह प्रत्येक का स्वतंत्रता है । मै समझता हूं कि इसका सोच समझ कर ही सता पक्ष ने निर्णय किया होगा विपक्ष ने भी कहा है की संविधान का उल्लंघन और लोकतंत्र की हत्या हो रही है उसका दोनों का एक दूसरे का उत्तर है बाकी आज तक संविधान का उल्लंघन व लोकतंत्र समाप्त नही हो सकता . संविधान कोई भी दुनिया की ताकत इस संविधान को समाप्त नहीं कर सकती है। बाबा साहब अंबेडकर ने इस संविधान को बनाया सभी उसकी इज्जत करते हैं और सम्मान करते हैं। दुनिया या तो क्या भारत की कोई भी पार्टी सता मे आ जाए वह संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते समय अनुसार संशोधन होते रहे हैं आगे भी होता रहेगे । विपक्ष ने जो मुद्दा बनाया है वह जनता को भ्रमित करने का मुद्दा था यह एक प्रकार का राजनीतिक मुद्दा बनाकर चर्चा की है जो ठीक नहीं है।

बाईट- वासुदेव देवनानी
 विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान