*स्व. सुन्दरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन* *स्व.भंडारी के लिए संगठन और देश सर्वोपरि रहा - अरुण चतुर्वेदी*



भीलवाड़ा - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल स्व. सुंदरसिंह भंडारी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन एवं विचारगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य, सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं जिला प्रमुख बरजी देवी भील, विधायक उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, गोपीचंद मीणा, अशोक कोठारी, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर, पूर्व विधायक बालूराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि स्व. सुंदर सिंह भंडारी के लिए सदैव संगठन और देश सर्वोपरी रहा। उन्होंने जीवन में कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया। वे संगठन के मामलों में जितने सख्त थे, व्यक्तिगत जीवन में उतने ही विनम्र थे। उनमें सादगी की पराकाष्ठा नजर आती थी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि स्व.भंडारी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करने का संकल्प लेकर जाएं, इस आयोजन की सार्थकता तभी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में सान्निध्य प्रदान कर रहे प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि स्व.भंडारी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता और राष्ट्रवाद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गांव की चौपाल से लेकर राजभवन तक का सफर अत्यंत सादगी और पवित्रता के साथ तय किया। ऐसे श्रेष्ठ बुद्धिजीवियों की जीवनी को पाथेय के लिए पढ़कर अपने जीवन को धन्य किया जा सकता है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि स्व. भंडारी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। भाजपा संगठन को वटवृक्ष बनाने में अनेक व्यक्तियों का हाथ है उनमें से एक स्व सुन्दरसिंह भंडारी भी है। भाजपा संगठन सिर्फ चुनावों में काम नही करती, अपितु निरंतर जनहित के कार्यों के साथ समय समय पर ऐसे व्यक्तियों को याद कर अपने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने की राह भी दिखाते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख शंकर गुर्जर, जिला महामंत्री भगवतीप्रसाद जोशी, राजकुमार आंचलिया, जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचाणी, अविनाश जीनगर, बाबूलाल आचार्य, छैलबिहारी जोशी, मुकेश धाकड़, प्रहलाद त्रिपाठी, जिला मंत्री सुरेंद्रसिंह मोटरास, गोपाल तेली, अमित सारस्वत, प्रतिभा माली, अमरसिंह चौहान, जमनालाल सेन, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी, पूर्व जिलाध्यक्ष एलएन डाड, लादुलाल तेली, मुकेश चेचाणी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकरलाल जाट, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पूरण डीडवानिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान कायमखानी, नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर छीपा, रेखा परिहार, संजय डांगी, प्रधान राजेंद्र सरगरा, मांगीदेवी भील सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।