शाहपुरा में फूलडोल महोत्सव का आगाज 30 मार्च को चार्तुमास की होगी घोषणा

शाहपुरा में फूलडोल महोत्सव का आगाज
30 मार्च को चार्तुमास की होगी घोषणा

भीलवाड़ा -शाहपुरा जिला मुख्यालय पर स्थित अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ रामनिवास धाम में होली दहन के बाद से ही वार्षिकोत्सव फूलडोल महोत्सव का आयोजन होता है जहां आज फुलडोल महोत्सव का आगाज हो गया है। जहां महोत्सव के पहले दिन विशाल  शोभायात्रा निकली गई। यह महोत्सव 30 मार्च तक अनवरत चलेगा।


शाहपुरा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की पीठ स्थापित है जहां प्रतिवर्ष होली के बाद विशाल फूलडोल महोत्सव का आयोजन होता है इस फुलडोल महोत्सव में देश व प्रदेश से काफी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े भक्त पहुंचते हैं । महोत्सव में प्रतिदिन अणभैवाणी ग्रंथ की शोभायात्रा निकलेगी ओर फुलडोल महोत्सव का समापन रामस्नेही संप्रदाय के आचार्यश्री के चार्तुमास की घोषणा के साथ होगा।


भक्त लेते हैं पीठाधीश्वर का आशीर्वाद- फूलडोल महोत्सव के दौरान शाहपुर कस्बे में देश व प्रदेश से काफी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़े भक्त पहुंचते हैं ओर रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्यश्री स्वामी रामदयाल महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।

पिछले 256 वर्षों से आयोजित हो रहा है फूलडोल महोत्सव- देश भर में जहां आज धुलंडी पर रंगों का पर्व मनाते है वहीं पिछले 254 वर्षो से शाहपुरा में धुलंडी पर अध्यात्म का रंग प्रांरभ होता है। जहां विशाल फूलडोल महोत्सव का आयोजन होता है जहां गुलाबी पताकाओं से अटा रामनिवास धाम सभी को आकर्षित कर रहा है वहीं मेले में नगर पालिका की ओर से मेला परिसर में अस्थाई दुकाने लगायी है। 

बाइट- संत जगवल्लभराम महाराज, कार्यवाहक भंडारी, रामनिवास धाम शाहपुरा