भाजपा नेता लखावत धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त


शाहपुरा -भाजपा के वरिष्ठ नेता औंकार सिंह लखावत को प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक बार फिर से राजस्थान धरोहर प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश से भाजपा में प्रसन्नता का माहौल है।
प्र्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहली नियुक्ति औंकार सिंह लखावत की होने के कई मायने है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लखावत की नियुक्ति के कई मायने है। लखावत को शाहपुरा से जीवंत संपर्क रहा है। यहां क्रांतिकारी बारहठ परिवार के आंदोलन व उनकी स्मृति में संग्रहालय, स्मारक व पैनोरेमा की स्थापना में उनका पूरा सहयोग रहा है। 
उल्लेखनीय है कि वर्तमान मंे अजमेर निवासी ओंकार सिंह लखावत नागौर जिले के रहने वाले हैं। कॉलेज के दिनों से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुड़े। बाद में वर्ष 1980 में जब भाजपा के गठन के दौरान दिल्ली में हुए सम्मेलन में ओंकार सिंह लखावत मौजूद थे। भाजपा में आने के बाद वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वर्ष 1997 से 2000 तक वे राज्यसभा सांसद रहे। पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के शासन के दौरान लखावत को उन्हें राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया था। पीएम मोदी जब पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने गए थे तब लखावत उनके साथ रह। लखावत ने ही स्मारक और पैनोरमा से जुड़ी जानकारियां पीएम मोदी को दी।