किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बड़ा बयान, किसानों को लेकर नरेंद्र मोदी ने किया बहुत कुछ काम ,अब केंद्र के तीन मंत्री किसानों के साथ कर रहे हैं वार्ता ,मेरा मानना है की वार्ता होगी सफल।


भीलवाड़ा-केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज भगवान श्री देवनारायण की जन्म स्थली पर करोड रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया इस दौरान उन्होंने प्रेस से मुखातिब होते हुए मोदी सरकार द्वारा देश में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल पर जो विकास करवाया जा रहा है उसके बारे में बताया साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है इसके लिए हम अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं वर्तमान समय में हमारे भारत सरकार के तीन मंत्री किसानों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में स्थित भगवान देवनारायण की जन्मस्थली पर आज केंद्र सरकार की "प्रसाद योजना" के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और प्रदेश के  गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बैडम , सवाई भोज मंहत सुरेश दास व देवनारायण जन्मस्थली मालासेरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने वैदिक मंत्रौचार के साथ पूजन कर भूमि पूजन किया वहीं जन्मस्थली पर चल रहे यज्ञ में भी आहुति दी । 

भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम देवनारायण जन्म स्थली पंहुचे जहां देवनारायण के दर्शन कर विकास कार्यों के लिए भुमि पुजन किया। इस दौरान मेघवाल ने भजन का वाचन भी किया व प्रधानमंत्री का संदेश सुनाने के बाद केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाई वही देवनारायण जन्म स्थल से ब्रजभूमि गोवर्धन तक रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सभी देव भक्तों को भजन गाकर मालासेरी आने का निमंत्रण दिया। जहां अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रसाद योजना के तहत भारतवर्ष में जो तीर्थ स्थल, आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल व ऐतिहासिक विरासत को डवलप करने की योजना बनाई थी इनके लिए वर्ष 2015 में प्रसाद योजना की शुरुआत हुई इस योजना से हम इन स्थानों का समग्र विकास करवाते हैं । इन स्थलों की डीपीआर बनाकर तैयारी की जा रही है इसी तर्ज पर देव नारायण जन्मस्थली पर विकास करवाया जाएगा । पिछली बार भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे लेकिन आज उन्होंने मेरे साथ संदेश भेजा भगवान देवनारायण का काम भी बहुत बड़ा था वह गाये रखते थे। देवनारायण पराक्रम व वीरता का पूरा लोहा मनवा लेते थे और धरती पर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था।

किसान आंदोलन के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि किसानों को लेकर नरेंद्र मोदी ने बहुत कुछ काम किया है इसके लिए हम अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता सकते हैं वर्तमान समय में हमारे तीन मंत्री अर्जुन राम मुंडा, पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री किसानों के साथ वार्ता में लगे हुए हैं ऐसा मेरा मानना है की वार्ता सफल होगी।

बाईट- अर्जुन राम मेघवाल 
केंद्रीय मंत्री भारत सरकार