शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा की विदाई पार्टी में कलेक्टर ने मातहत अधिकारियों के संग राजस्थानी गीतों पर डीजे की धुन पर किया नृत्य

भीलवाड़ा -भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण होने के बाद शाहपुरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्टर टीकमचंद बोहरा को विदाई पार्टी दी इस दौरान कलेक्टर टीकम चंद बोहरा ने अधिकारियों व कर्मचारी संघ डांस किया।

हाल ही में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया था जहां शाहपुरा जिला कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण शाहपुरा जिला कलेक्टर के पद से जयपुर संयुक्त सचिव वित्त विभाग के पद पर किया है जिसके बाद शाहपुरा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व कार्मिकों ने कलेक्टर टीकम चंद बोहरा को विदाई पार्टी दी जहां विदाई पार्टी में कलेक्टर टीकमचंद बोहरा अपने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों के सग नृत्य करते नजर आए इस दौरान कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने कहा कि शाहपुरा नया जिला सृजित हुआ है जहां अधिकारियों व कार्मिकों की वजह से ही प्रशासनिक कार्यों में सुगमता रही है जिससे जिले की आम जनता को भी राहत मिली है कलेक्टर बोहरा भले ही इस पद पर लगभग छः महा समय के लिए पद स्थापित रहे हैं लेकिन काम के प्रति सजक रहने के कारण आम जनता को निराशा हाथ नहीं लगी थी। इसी कारण शाहपुर जिले के अधिकारियों व कार्मिकों ने शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा का स्थानांतरण होने पर  कलेक्टर आवास पर स्थित उद्यान परिसर में विदाई पार्टी दी गई इस दौरान शाहपुरा कलेक्टर टीकमचंद बोहरा ने मातहत अधिकारियों के संग राजस्थानी गीतों पर नृत्य किया।