बंजारा ने किया भाजपा मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण



बिजोलियां - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित अपने स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी जिन उचाईयों पर खड़ी है वह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के प्यार व परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए पार्टी को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए मैं आप सबके सहयोग से दिन रात ईमानदारी से काम करूगा। उन्होंने अपने स्वागत व अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
           मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच समन्वय के साथ मोदी सरकार के द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का लाभ जनता तक कैसे पहुचे और लोक कल्याण के काम कैसे अधिक से अधिक हो इसके लिए हम सब काम करेंगे। साथ ही पार्टी संगठन को भी मजबूत करेंगे। राजेंद्र बंजारा के नेतृत्व में पार्टी को एक नई ऊचाईयों पर ले जाने का काम करेंगे।
           स्वागत कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद पार्टी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, संजय धाकड़, बद्री प्रसाद गुरूजी, मनोज गोधा, ओम जोशी, गोपाल तेली, गोवर्धन वैष्णव, सतु मेवाड़ा, प्रकाश शर्मा, दया शंकर जोशी, जगदीश पुरी, मोहन धाकड़, शंकर पुरी, शंकर बंजारा, अनिल खटीक, शेखर राठौर सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।