अजमेर डीसी व आईजी ने नवग्रह आश्रम का किया अवलोकन, पादप पौधों की ली जानकारी


भीलवाड़ा -अजमेर के संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा व आईजी लता मनोज कुमार बुधवार को निकटवर्ती मोती बोर का खेड़ा ग्राम पहुंचे। यहां पर कैंसर उपचार के लिए ख्यातनाम श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान पहुंचे तथा वहां पर रोगियों को दिये जाने वाले उपचार के बारे में जानकारी हासिंल करने के साथ ही वहां पर संचालित नवग्रह गौशाला का बारीकी से अवलोकन करके संस्थापक अध्यक्ष हंसराज चोधरी से मुलाकात की।
आश्रम पर पहुंचने पर अजमेर के संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा व आईजी लता मनोज कुमार को हंसराज चोधरी ने आश्रम का साहित्य भेंट करके आयुर्वेद चिकित्सा पद्वति से विस्तार से बताया। महिपाल चोधरी ने गौशाला का स्मृति चिन्ह भेंट किया। 
अवलोकन एवं आपसी विचार विमर्श में दोनो अधिकारियों ने सनातन संस्कृति के अनुरूप संचालित नवग्रह आश्रम और गोशाला में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतरीन बताते हुए कहा कि आज के इस युग में भी इस प्रकार से जो सेवा का जज्बा वहां पर दिखायी दे रहा है, वह अन्यत्र नहीं दिखता है। यहां पर चोधरी परिवार की सेवाओं से अभिभूत उन्होंने संस्थापक हंसराज चोधरी व गौशाला संचालक महिपाल चोधरी को बधाई दी।
अजमेर के संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने कहा कि आज का भारत किसी से कम नहीं है। भले ही पिछले वर्षों में भारत संघर्ष के दौर में रहा, लेकिन भारत की प्रतिभा आज भी संसार में लोहा मनवा रही है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश विकसित बनेगा। 
आश्रम संस्थापक हंसराज चैधरी ने बताया कि दोनो अधिकारियों को औषधीय पादप पौधों का ज्ञान हैं। उन्होंने काफी जड़ी बूटियों की भी विस्तृत जानकारी ली।