परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान होगा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन



बिजौलियां।भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा 15 सितम्बर को बिजौलियां पहुंचेगी। इस दौरान  भाजपा के नवनिर्मित मंडल कार्यालय भवन का   उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने बताया कि  बिजौलियां में तेजाजी चौक पर आमजन,भाजपा जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत  किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवं भाजपा के राष्ट्रीय,प्रदेश और  जिला पदाधिकारियों व संतो के सान्निध्य में  नवनिर्मित भाजपा मंडल कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया जाएगा।इसके बाद यहां पर विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा।