प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर वाल्मीकि समाज के व्यक्तियों का सम्मान किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिकृति रख कर विधि विधान से पंडितों द्वारा मंत्रोचार कर हवन पूजन किया


भीलवाड़ा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भाजपा जिला भीलवाड़ा द्वारा पुर में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में संतो का एवं वाल्मीकि समाज के सैकड़ो व्यक्तियों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन भाजपा सांसद सुभाष बाहेड़िया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा नगर परिषद सभापति राकेश पाठक के सानिध्य में किया गया संतो द्वारा एवं वाल्मीकि समाज द्वारा इस स्वागत अभिनंदन से अभिभूत होकर सभी ने आशीर्वाद दिया
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा सांय 5:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में अनूठा प्रयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिकृति तस्वीर रखकर मोदी जी तस्वीर के सामने पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण कर  पूजा अर्चना कर विधि विधान से आहुति देकर हवन पूजन सांसद सुभाष बाहेड़िया संभाग सह  प्रभारी अंतर सिंह भडाना  भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा भाजपा जिला प्रभारी रतनलाल गाडरी शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी नगर परिषद सभापति राकेश पाठक विधानसभा प्रभारी अनिल जैन के सानिध्य में भक्ति भाव के साथ नरेंद्र मोदी  को जन्मदिन की शुभकामनाओं के नारे लगाते हुए किया गया
इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी कैलाश जीनगर ज्योति आशीर्वाद डॉक्टर राजा साध वैष्णव जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल  जिला मंत्री शोभिका जागेटिया प्रतिभा माली मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह जादौन घनश्याम सिंघीवाल पियूष डाड मनीष पालीवाल मुकेश शर्मा देबू  मदन भंडारी एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया रितु शेखर शर्मा मनोज बुलानी पियूष सोनी अंकुर बोरदिया दिनेश सुथार  उमाशंकर पारीक सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।