राजीव गांधी ओलंपिक खेलों से शहरों से लेकर हर गांव-ढाणी में बन रहा खेलों का सकारात्मक माहौल: राजस्व मंत्री राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक में ब्लॉक स्तरीय मुकाबले शुरू 709.95 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण




भीलवाड़ा- राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल-2023 के तहत राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले जिले के सभी ब्लॉकों में गुरूवार से शुरू हुए। राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने गुरुवार को सुवाणा ब्लॉक के राजीव गांधी ओलंपिक खेलों के तहत ग्राम पंचायत गठीला खेड़ा में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

 
 कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने राजीव गांधी ओलंपिक खेलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में बड़े स्तर पर खेल माहौल तैयार करने के लिए गत वर्ष राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया था। इसमें हर वर्ग और उम्र के लगभग 30 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह संख्या इस बार 58.51 लाख पहुंचना एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि इन खेलों से शहरों से लेकर हर गांव-ढाणी में खेलों का सकारात्मक माहौल बनेगा। इससे आने वाले वर्षों में ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियन जैसे विश्वस्तरीय आयोजनों में राजस्थान के खिलाड़ी पदक जीतते नजर आएंगे। 

*देश में हमारे खेल आयोजनों की चर्चा*

राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं रखी है। आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, नौकरियों में आरक्षण, पुरस्कार विजेता राशि में कई गुना बढ़ोतरी, खेल मैदानों का विकास सहित हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के अन्य राज्यों में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल और राज्य की खेल नीतियों की चर्चा होना हमारी खेल के प्रति दूरदृष्टि और सफलता को दर्शाता है।

उन्होंने अपील कि खिलाड़ी खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेवें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने में खेलों की बड़ी भूमिका है। खेलों को आमजन द्वारा अपने जीवन में अपनाया जाना चाहिए। खेलों से जुड़कर स्वस्थ रहा जा सकता है। अन्य अथितियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

*किया लोकार्पण व शिलान्यास*

राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने इसके पश्चात ग्राम पंचायत गठीला खेड़ा में 709.95 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

*शिलान्यास*

01. ग्राम काणोली में झांतला माताजी के स्थान पर सार्वजनिक विश्रांतिगृह का निर्माण कार्य हेतु 09.99 लाख रुपए 

02. ग्राम काणोली खेड़ा से काणोली तक शेष रोड़ एवं काणोली खेड़ा में नालियों के निर्माण कार्य हेतु 45.69 लाख रुपए 

03. ग्राम काणोली से श्मशानघाट तक शेष रोड़, पुलिया एवं नालियों के निर्माण कार्य हेतु 43.11 लाख रुपए 

04. ग्राम गठिला खेड़ा की नई आबादी में सी.सी. रोड मय नाली निर्माण कार्य हेतु 73.59 लाख रुपए 

05. ग्राम गठिला खेड़ा में भूत बावजी के प्रांगण में सार्वजनिक विश्रांतिगृह के भवन निर्माण कार्य हेतु 09.98 लाख रुपए 

06. ग्राम गठिला खेड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 100.00 लाख रुपए

07. ग्राम आटूण से गठीला खेड़ा तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 50.00 लाख रुपए

08. ग्राम बीड़ का खेड़ा से माधोपुर सड़क निर्माण कार्य हेतु 50.20 लाख रुपए

09. ग्राम गठिला खेड़ा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य हेतु 50.00 लाख रुपए

10. ग्राम गठिला खेड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य हेतु 60.00 लाख रुपए

11. ग्राम नया समेलिया में रेगर विकास संस्थान में विकास कार्यों हेतु 25.00 लाख रुपए

12. ग्राम नया समेलिया में पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन डालने के कार्य हेतु 30.69 लाख रुपए

13.  ग्राम नया समेलिया में उच्च जलाशय हेतु 61.38 लाख रुपए

*लोकार्पण*

14. 100.32 लाख लागत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गठिला खेड़ा के भवन एवं कक्षा कक्ष मय बरामदा का लोकार्पण  

इस अवसर पर सुवाणा पंचायत समिति प्रधान फूलकंवर चुण्डावत, गठिला खेड़ा सरपंच रेखा बलाई, उपखंड अधिकारी  विनोद कुमार, बीडीओ सम्पत गोदारा, जिला परिषद सदस्य लालीदेवी गाडरी, पंचायत समिति सदस्य  नन्दलाल माली, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मुकेश पालीवाल, उदयलाल बलाई, पप्पू रेबारी, रामलाल गाडरी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहें।