परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, राज्य में पंचायत समिति शाहपुरा प्रथम एवं ग्राम पंचायत तस्वारिया बासा चतुर्थ स्थान पर

 

परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, राज्य में पंचायत समिति शाहपुरा प्रथम एवं ग्राम पंचायत तस्वारिया बासा चतुर्थ स्थान एवं सिटी हॉस्पिटल द्वितीय स्थान पर

भीलवाड़ा जागरूक। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत वर्ष 2022- 23 में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर पंचायत समिति शाहपुरा एवं ग्राम पंचायत तस्वारिया बासा चतुर्थ स्थान एवं सिटी हॉस्पिटल द्वितीय स्थान पर रही।


अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि जनसंख्या स्थायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2022- 23 के तहत 11 जुलाई मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा माया जाट, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहपुरा डॉ. देवेंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत तस्वारिया बांसा सरपंच चांदी देवी गुर्जर, उप स्वास्थ्य केंद्र तस्वारिया बांसा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता लक्ष्मी मीणा, सिटी हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. दिनेश गुप्ता को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।