भाजपा राष्ट्रीय वैचारिक आंदोलन वाली पार्टी है -दामोदर अग्रवाल नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का भाजपा जिला संगठन सभी मोर्चा जिले भर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया


भीलवाड़ा - भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का भाजपा जिला संगठन द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन भाजपा जिला कार्यालय में किया
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कहा पन्ना प्रमुख भाजपा का महत्वपूर्ण अभियान है मुझ जैसा साधरण सक्रिय कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है पूरे राजस्थान मे प्रचार प्रसार प्रवास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है  ओर कहा की भाजपा राष्ट्रीय वैचारिक आंदोलन वाली पार्टी है हम सब ने संकल्प लिया की भारत माता को परम वैभव पर ले जाएंगे जो देश मोदी को वीजा नहीं देना चाहता था आज वो देश पलक पांवड़े बिछाए खड़ा है कई देश प्रोटोकॉल तोड़कर पैर छू कर स्वागत के लिए बेताब थे  वही भारत को सबसे ज्यादा नुकसान नेहरू परिवार से हुआ भारत देश के लिए गर्व की बात है धारा 370 35 ए हटाकर जम्मू कश्मीर मे लगभग आंतक भय खत्म  किया है समान नागरिकता संहिता के पक्ष मे नारे लगाए  
 दामोदर अग्रवाल ने कहा की भाजपा संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवाद, गरीब कल्याण है भाजपा कार्यकर्ता को संदेश दिया संगठन मे सकारात्मक संयमित वाणी व्यवहार सहज सरल होकर पूरी सक्रियता से कार्य करने का आव्हान किया राजस्थान मे 2023 के विधानसभा चुनाव मे प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे 
भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि राजस्थान भाजपा मे प्रदेश महामंत्री के पद पर दामोदर अग्रवाल को नियुक्त करने पर भाजपा जिला संगठन को बहुत मजबूती मिली है आपके नेतृत्व में आगामी चुनावों में भीलवाड़ा जिले की सातों विधानसभा मे ऐतिहासिक जीत दर्ज  कराएंगे
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का भव्य स्वागत अभिनंदन भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भीलवाड़ा शहर विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी जहाजपुर विधायक गोपी मीणा मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल नगर परिषद सभापति राकेश पाठक उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर उप सभापति राम नाथ योगी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान हीरा लाल जोगी  प्रधान करण सिंह बेलवा हमीरगढ़ नगर पालिका चेयरमैन रेखा परिहार रायपुर नगर पालिका चेयरमैन रामेश्वर छीपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद मोहम्मद शेख युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत राजकुमार आंचलिया 
इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बाबू लाल टांक वेद प्रकाश खटीक ने किया
इस कार्यक्रम मे मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा मंजू पालीवाल राजेश सेन महेंद्र मीणा भाजपा जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों के पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वागत अभिनंदन किया
विदित रहे कि पहली बार भीलवाड़ा जिले में  भाजपा प्रदेश महामंत्री का पद मिला है भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश उत्साह है