भाजपा कार्यकर्ता लाल डायरी में भ्रष्ट अधिकारियों के नाम लिखें,राज में सबक सिखा देंगें - भाजपा मंत्री पोरवाल

 

भाजपा कार्यकर्ता लाल डायरी में भ्रष्ट अधिकारियों के नाम लिखें,राज में सबक सिखा देंगें - भाजपा मंत्री पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा का हुआ ऐतिहासिक स्वागत 

गंगापुर - भीलवाड़ा (दिनेश चौहान)   भाजपा के प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल ने कहा कि राजस्थान में सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी है भाजपा कार्यकर्ताओं को पूर्ण एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचार रुपी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है । उन्होंने सहाड़ा की कांग्रेसी विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में हर कर्मचारी व अधिकारियों की नियुक्ति पर पैसा वसूल भ्रष्टाचार किया जा रहा है और वही कर्मचारी अधिकारी जनता के साथ लूट खसोट पर उतारू है।  अब भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कस कर इन भ्रष्ट अधिकारियों के नाम लाल डायरी में लिखने होंगे ताकि आने वाली भाजपा की सरकार में इन भ्रष्टाचारी कर्मचारियों को सबक सिखाया जा सके।

       


  प्रदेश मंत्री पोरवाल आज गंगापुर में सोहस्ती वाटिका में सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे । कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुटता का संदेश देकर इस बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करनी होगी।  पंचायत राज नगर पालिका , लोकसभा चुनावों में हर बार भाजपा की विजय होती है परंतु विधानसभा में परिणाम आशा जनक नहीं होते हैं इससे कार्यकर्ताओं में हताशा है और पूरे साढ़े 4 साल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी त्रस्त हो चुकी है।


जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि 1 अगस्त को जयपुर चलो कार्यक्रम में पूरे जिले से पूरी ताकत दिखा कर गांव गांव ढाणी ढाणी से भाजपा कार्यकर्ताओं को जयपुर पहुंचना होगा ताकि सरकार की नींद उड़ाई जा सके। इससे पूर्व पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा का फूल मालाओं से लादकर ऐतिहासिक स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच पर जिला प्रमुख बरजी देवी भील , सहाडा प्रधान मांगी देवी भील, हमीरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रेखा परिहार, रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल छिंपा,  सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, भाजपा जिला मंत्री शंकर लाल जाट सांगवा,  विधानसभा प्रभारी जगदीश पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप , पूर्व मंत्री डॉक्टर रतनलाल लाल जाट, पूर्व विधायक डॉ बालूराम चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपलाल जाट , नगर मंडल अध्यक्ष शिवलाल जीनगर सहित सातों मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले मंचासीन अतिथियों का भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश महता, पर्वत सिंह चुंडावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश टांक, चमन सोनी, ओमप्रकाश चंदेल,  पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रुईया, सुंदर लाल सिंघवी, राजू बंसल,  प्रकाश चंद्र पिछोलिया , महिला मोर्चा अध्यक्ष दया सैनी, विद्या पुरी गोस्वामी,  विजयलक्ष्मी जीनगर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मंचासीन अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया । मंच संचालन नगर महामंत्री अरविंद चौधरी ने किया।