शाहपुरा में भाजपा के महासंपर्क अभियान का समापन, प्रधानमंत्री की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाया


शाहपुरा- शाहपुरा भाजपा नगर मंडल द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत सात दिवसीय महासम्पर्क अभियान का समापन मंगलवार को कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला विस्तारक मधु शर्मा, जिला मंत्री तारा चाष्टा, नगर अध्यक्ष राजेश पारीक के नेतृत्व हुआ। सात दिवसीय अभियान के तहत भाजपा के बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ नगर की गली-गली घूमते हुए घर-घर दस्तक देते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  9 वर्ष के पूरे हुए कार्यकाल की उपलब्धिया गिनाई। 
कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महासंपर्क अभियान के तहत 7 दिनों तक चले कार्यक्रम का उद्देश्य नरेंद्र मोदी की 9 साल की सरकार की उपलब्धियों एवं विशेष कार्य को आम जनता तक पहुंचाने के लिए शहर के सभी बूथों पर एवं घरों एवं प्रतिष्ठानों पर स्टीकर चिपकाए गए एवं पंपलेट बांटे गए। सात दिवसीय कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य भाजपा महामंत्री मोहनलाल रेगर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशीला चैधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बेली नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चैधरी आदि कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अभियान को मूर्त रूप प्रदान किया।