प्रशांत मेवाड़ा बने भाजपा जिलाध्यक्ष 42 वर्ष के युवा मेवाडा को बनाया भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा नियुक्ति की सूचना मिलते ही सांवरिया सेठ दर्शन को पहुंचे

भीलवाड़ा जागरूक- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भीलवाड़ा जिले के  भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर प्रशांत मेवाड़ा को नियुक्त किया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा पूर्व में 2007 से 2008 तक यू आई टी ट्रस्टी ,2008 से 2010 तक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, 2011 से 2014 तक भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  2014 से 2016 तक भाजपा जिला महामंत्री, 2018 से 2021 तक केंद्रीय प्रबंध समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा, 2019 लोकसभा सह संयोजक भाजपा,2019 से 2020 तक भाजपा जिला महामंत्री ,अगस्त 2021 से उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक  के रूप में पूर्ण सक्रिय होकर लगातार  भाजपा संगठन की रीति नीति के अनुसार पिछले कई वर्षों से संगठन में  विभिन्न दायित्व को निभाते हुए कार्य कर रहे है
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रशांत मेवाड़ा 42 वर्ष के है इनका जन्म 4 नवंबर 1981 को हुआ शिक्षा बीए स्नातक राजनीतिक विज्ञान में की व्यवसाय टाइल्स निर्माता है, अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।