चंद्रयान 3 में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय बने प्रोजेक्टर मैनेजर, बढ़ाया शाहपुरा का गौरव


 
भीलवाडा -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चंद्रयान 3 की लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर सफलता पूर्वक होने की कार्रवाई में शाहपुरा के इसरों में तैनात वैभव उपाध्याय ने प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज के रूप में सेवाएं देकर शाहपुरा को गौरान्वित किया है। वैभव के माता पिता शाहपुरा में ही निवास करते है। वैभव उपाध्याय की इस गौरवमयी उपलब्धि का जश्न मनाने व बधाई देने के लिए समाज व शाहपुरा के लोग उसके पेतृक निवास पहुंचे और उसके माता पिता को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। चंद्रमिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारत देश की इस शानदार उपलब्धि अर्जित करने वाली टीम में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय के शामिल होने पर आज समूचा शाहपुरा स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहा है। 
देश के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के द्वारा निर्मित एवं संचालित चंद्रयान मिशन जो आज हरि कोटा स्टेशन से लांच हुआ को पूर्ण सफलता मिली है। इसरो के इस चंद्रयान मिशन्स में वैभव कुमार उपाध्याय पुत्र सेवानिवृत उपाध्याय सत्यस्वरूप उपाध्याय 'प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज स्वरूप रहे हैं। वैभव उपाध्याय वर्तमान में इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है। वैभव आज इसी चंद्रयान मिशन के लॉन्चिंग अभियान में  लान्चिंग स्टेशन हरीकोटा में लांचिंग प्रोग्राम में उपस्थित रहे है। उल्लेखनीय है कि लगातार तीन चंद्रयान मिशन का हिस्सा रहा है वैभव वैभव ने मिशन मंगलयान में भी प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्य किया था।