गांधीवादी प्रधानाचार्य की पुण्यतिथि पर 110 बालिकाओं को स्टेशनरी का वितरण


शाहपुरा-शाहपुरा के माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य और गांधीवादी कार्यकर्ता उमा व्यास की सोमवार को तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर विद्यालय में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कक्षा 1 से 8 तक की 110 बालिकाओं को स्टेशनरी किट का वितरण उमा व्यास के परिजनों की ओर से किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता धोबी ने कुमार स्व उमा व्यास के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विद्यालय का सर्वांगीण विकास हुआ था। उमा व्यास के पुत्र एवं पूर्व बैंक मैनेजर अखिल व्यास ने कार्यक्रम में बताया कि उमा व्यास ने 17 वर्ष तक भारती सदन निजि विद्यालय का संचालन किया था।ृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृ बाद में सरकारी सेवा में लंबे समय तक बालिका विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर रही और वहीं से सेवानिवृत्त हुई। अखिल व्यास ने कहा कि 1942 में अजमेर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बाल्य अवस्था में उमा व्यास को गोद में लेकर दुलार किया था। तब वह मात्र 4 वर्ष की थी। उसके बाद उन्होंने जीवन भर गांधीवादी तरीके से महिला सेवा और विद्यार्थियों की सेवा में काम किया तथा संपूर्ण जीवन खादी वस्त्रों को ही पहना। आज के कार्यक्रम में पीयूष जैन, इंदु जैन, रश्मि व्यास ने भी संबोधित किया।