20 जून को सेवा भाव के रूप में मनाया जाएगा मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल का जन्मदिवस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे शरीक

भीलवाडा- भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल का जन्म दिवस इस बार सेवा भाव के रूप में मनाया जाएगा। जहां 20 जून को जन्म दिवस के मौके पर प्रसिद्ध मेवाड़ के तीर्थ स्थल सिंगोली चारभुजा स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

जहा मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने कहा कि मेरे 62 में जन्म दिवस के मौके पर त्रिवेणी स्थित भगवान शंकर के दर्शन करने के बाद बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिंगोली चारभुजा के दर्शन कर अभिषेक किया जाएगा इस दौरान भगवान श्री चारभुजा नाथ के छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा बाद में सिंगोली कस्बे में स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में विशाल चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें शुगर ,बीपी ईसीजी, नेत्र जांच सहित कहीं बीमारियों की नामचीन डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच की जाएगी। इस दौरान जनसंघ के समय से ही भाजपा को मजबूत करने वाले पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा।

विधायक के जन्मदिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशाल उत्साह- मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल के जन्म दिवस को लेकर मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं आमजन में काफी उत्साह है। जहां विधायक के जन्मदिवस को लोग को लेकर उनके शुभचिंतक जगह-जगह पोस्टर लगा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी जन्म दिवस के कार्यक्रम में होंगे शरीक -मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल के 20 जून को 62 में जन्म दिवस के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी शरीक होंगे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोपहर 12:00 बजे सिंगोली कस्बे में स्थित माहेश्वरी धर्मशाला पहुंचेंगे वह भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे इस दौरान सीपी जोशी भगवान श्री चारभुजा नाथ के भी दर्शन करेंगे

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सिंगोली कस्बे में मांडलगढ़ क्षेत्र में हुऐ करोड़ों रुपए की विकास कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष के साथ ही बैठक भी लेंगे।