सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बिच चले लात घूसे

 

कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी अमृता धवन  के कार्यक्रम के पूर्व  सचिन पायलट  और  अशोक गहलोत  गुट के बिच चले लात  घूसे, आर.टी.डी.सी.  चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ मुर्दाबाद के लगे नारे 

अजमेर जागरूक - अजमेर में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सहप्रभारी अमृता धवन के अजमेर दौरे के दौरान  कांग्रेसियों के दो गुट  आपस में भीड़ गए ----  सचिन पायलट  और  अशोक गहलोत  गुट के बीच  चले लात  घूसे ---- कार्यक्रम में  आर.टी.डी.सी.  चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ , महेन्दर सिंह रलावता, हेमंत भाटी  सहित कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता मौजूद थे।

  वैशाली नगर स्थित गोविन्दम समारोह स्थल पर कांग्रेसियों की बैठक रखी गई थी जहाँ पहले से ही अजमेर डेयरी  अध्यक्ष रामचंद चौधरी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे  और समारोह स्थल पर कब्ज़ा जमा लिया  विवाद उस समय बढ़ा जब कुछ कांग्रेसियों ने  धर्मेंद्र राठौड़ मुर्दाबाद के नारे लगाएं और समारोह स्थल के भीतर जाने का जबरजस्ती प्रयास करने लगे तभी अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के लोग आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे।