भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भाजपा ग्रामीण मंडल बिजौलियां  कार्यसमिति की बैठक कार्यालय पर आयोजित की गई।मंडल कार्यसमिति का शुभारंभ मांडलगढ़ विधानसभा प्रभारी विकास शर्मा (कोटा),पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी,मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजोरा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल ने भारत माता के चित्र  पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके  किया।मांडलगढ़ विधानसभा प्रभारी विकास शर्मा ने अजमेर में 21 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बिजौलिया मंडल से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान कर साधन व्यवस्था पर चर्चा की एवं मुख्यमंत्री गहलोत के महँगाई राहत शिविर की प्रासंगिकता पर सवाल खड़ा किया। दुर्गा लाल मीणा,हीरा सोलंकी,रतन सिंह,शांति लाल जोशी,रतन गौड़,वेदप्रकाश तिवाड़ी,भवानीशंकर शर्मा,जगदीश पुरी,बिट्ठल तिवाडी, अनिल खटीक, सुनील जोशी,कमलेश कोली,शीला तँवर,देवेंद्र लक्षकार,पंकज जैन,यशवंत पुंगलिया,दीपक गौड़ व धर्मराज खटीक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।