भारत की चारों दिशाओं में भाजपा का प्रभुत्व है -प्रमोद सामर

भीलवाड़ा जागरूक - भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता  मे भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12:15 बजे आयोजित हुई|
 सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा की भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं  विधानसभा 2023 लोकसभा 2024 के चुनाव मे ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए आज से ही पूरी सक्रियता के साथ जुट जाए ,भाजपा का प्रथम उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति प्रथम पंक्ति मे आए एकात्म मानववाद को भाजपा ने लक्ष्य रखा भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने  स्थापना दिवस से असीम पीड़ा अनेकों यातनाएं सहते हुए अपना सर्वस्व देश के प्रति भाजपा संगठन के प्रति न्योछावर किया उसकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है भाजपा ने विपक्ष की भूमिका पूरी सक्रियता के साथ दमदार तरीके से निभाई है इसके लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक विभिन्न ज्वलंत मुद्दों आम जनता की समस्याओं सरकार की नाकामियों विफलताओं को लेकर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम पुरजोर तरीके से किए हैं भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आम जनता की सेवा के लिए समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तैयार रहता है साथ ही कहा कि केंद्र की लाभकारी योजनाओं को तोड़ मरोड़ कर कांग्रेस की गहलोत सरकार ने अपनी सरकार का लेबल लगा दिया है हम सभी को सेतु बनकर आम जनता की आंखें खोलनी है|

 
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि भाजपा पार्टी 24 x 7 काम करने वाली पार्टी है हम सब का सौभाग्य है कि विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्टी है हम उस भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता है भाजपा देश प्रथम की भावना पर काम करने वाली पार्टी है साथ ही कहा कि संगठन संरचना कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभाओं के साथ विस्तारक की घोषणा प्रदेश संगठन द्वारा की गई है साथ ही कहा की केंद्रीय संगठन द्वारा निर्देश के अनुसार प्रत्येक भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप्स डाउनलोड करना है भाजपा अब हाईटेक और डिजिटल की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है पेपरलेस काम की और अग्रणी है 26 मई को मंडल कार्यसमिति आयोजित होगी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भीलवाड़ा जिले के 1887 बूथों के तहत 1789 बूथ समितियां अब तक बन चुकी है|
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री  डॉक्टर रक्षा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम अभूतपूर्व 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक महा संपर्क अभियान लोकसभा विधानसभा जिला  मंडल बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम लाभकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों से संपर्क सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 25 जून से 30 जून के मध्य केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ घर घर जाकर महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा|
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि  जिला कार्यसमिति बैठक को सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया जिला प्रमुख बरजी देवी भील विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी विधायक गोपीचंद मीणा विधायक जब्बर सिंह सांखला पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर बालू राम चौधरी धनराज गुर्जर रामनाथ योगी ने संबोधित किया |
राजनीतिक प्रस्ताव विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी ने पढ़ा उसका समर्थन विधायक गोपी मीणा जब्बर सिंह सांखला ने किया
संचालन भाजपा जिला महामंत्री वेद प्रकाश खटीक मुरलीधर जोशी बाबूलाल टाक अनिल चौधरी ने किया, गीत कैलाश जीनगर ने गाया इस दौरान विजय व्यास रघुवीर वैष्णव अजीत सिंह केसावत ने अपने विचार व्यक्त किए|
इस जिला कार्यसमिति बैठक में  मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी  चेयरमैन प्रधान उपप्रधान जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी मोर्चा  जिलाध्यक्ष  महामंत्री प्रकोष्ठ विभाग के संयोजक जिला कार्यसमिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य सम्मिलित हुए|