कलेक्टर मोदी ने शाहपुरा जिला कलेक्ट्रेट के लिए भूमि का किया अवलोकन शाहपुरा में अस्थाई कार्यालय के लिए भी पालिका का किया निरीक्षण


शाहपुरा-(मूलचन्द पेसवानी )भीलवाड़ा जिला कलेक्टर आशिष मोदी ने शुक्रवार को शाहपुरा का निरीक्षण किया। राज्य सरकार की ओर से शाहपुरा को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद मोदी ने कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों के निर्माण के लिए यहां प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्थाई कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए नगर पालिका कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर नवनिर्माण के लिए भी पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी से वार्ता की। 
कलेक्टर मोदी ने बाद में उम्मेदसागर रोड़, आसींद रोड़, माताजी का खेड़ा रोड़ पर कलेक्ट्रेट व अन्य कार्यालयों के लिए पांच स्ािानों पर भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आज भूमि का अवलोकन किया है। अगले तीन दिनों में भूमि चिन्हित करके आवंटन की कार्रवाई करा दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वो केवल भूमि का निरीक्षण कर चिन्हिकरण का कार्य करेगें। भूमि का फाईनल चयन शाहपुरा की ओएसडी ही करेगी। राज्य सरकार के दिशा निर्देशों व गाइड लाइन के मुताबिक भूमि का चिन्हिकरण किया जायेगा।
जिला कलेक्टर ने इस दौरान प्रस्तावित भूमि के आस पास पानी की निकासी, जल भराव, समतल क्षेत्र, आबादी क्षेत्र से दूरी सहित विभिन्न बिंदूओं पर भी एसडीओ व तहसीलदार से जानकारी प्राप्त की। 
इस दौरान शाहपुरा जिला की ओएसडी डा. मंजू, एसडीओ पुनित गेलड़ा, पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, तहसीलदार रामकिशोर जांगीड़, अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह राठौड़ अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।