पंडित जवाहरलाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में प. नेहरू को किया याद

 भीलवाड़ा जागरूक- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन डॉ राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ब्रह्मालाल जाट, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक श्री पवन नानकानी सहित अन्य अधिकारी व जिला कलेक्ट्रेट स्टाफ ने पंडित नेहरू के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया।

एडीएम प्रशासन डॉ राजेश गोयल ने देश की आजादी और विकास में स्व श्री नेहरू के योगदान के बारे में बताया। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में स्व नेहरू ने देश में कृषि और उद्योग के नए युग की शुरुआत की थी।  एडीएम सिटी श्री जाट ने बताया कि स्व. नेहरू का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।