शाहपुरा में वाॅलीबाल समर कैंप के प्रति खिलाड़ियों में उत्साह 20 जून तक ठाकुर बाबा स्टेडियम में चलेगा कैंप


शाहपुरा-(मूलचन्द पेसवानी )शाहपुरा में वाॅलीबाल खेल के प्रति बच्चों में उत्साह को देखते हुए यहां पर जहाजपुर रोड़ पर नवनिर्मित श्री ठाकुर बाबा स्टेडियम में शाहपुरा का पहला वाॅलीबाल समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 1 मई से कर दिया गया था जो 20 जून तक चलेगा। इस कैंप को लेकर शाहपुरा के बच्चों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है तथा काफी तादाद में बच्चे यहां पहुंच कर बाॅलीबाल खेल की बारिकियों के बारे में दक्ष प्रशिक्षकों से जानकारी लेकर सीख रहे है। 
शारीरिक शिक्षक एवं वॉलीबॉल कोच विवेक जोशी ने बताया कि प्रथम वॉलीबॉल समर कैंप में सुबह 5.30 से 8.30 बजे व शाम 5.30 से 8.00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 70 बालक व बालिका भाग ले रहे है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसमे सभी बालक व बालिका भारी जोश उत्साह से भाग ले रहे है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए सुबह-शाम पोष्टिक आहार भी दिया जा रहा। इस कैंप की खास बात यह है कि इसमें 3 राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति गुर्जर, कोमल धाकड़, भावना वर्मा भी बच्चों का प्रोत्साहन कर रही है।
कैंप में प्रशिक्षण शारीरिक शिक्षक विवेक जोशी दे रहे हैं। इनका सहयोग युवा मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, सुरेंद्र सिंह चैहान, राजेश धाकड़, शारीरिक शिक्षिका आशा धाकड़ कर रहे है।