शाहपुरा में होने वाली लोक अदालत के लिए एडीजे ने ली अधिकारियों की बैठक

शाहपुरा -(मूलचंद पेसवानी) आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक प्रिलिटिगेशन प्रकरणो के निस्तारण हेतु अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश एंव अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा ने बैंक, ए वी वी एन एल, पी एच ई डी, व  बी एस एन एल के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक. 13.05.2023 को  वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी राजीनामा योग्य दाण्डिक शमनीय अपराध, एम.ए.सी.टी. मामले श्रम विवाद, पारिवारिक विवाद, सिविल मामले, बैंक प्रकरण, एन.आई.एक्ट एवं अन्य वसूली प्रिलिटिगेशन विवादों का राजिनामे से निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण हेतू एवं प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करने हेतू मंगलवार दिनांक 18.04.2023 को समय 12:30 पी एम पर न्यायालय परिसर शाहपुरा मे  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाशागार में इस बेठक का आयोजन किया जिसमे ए.डी.जे सुनील कुमार ओझा ने बैंक व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के निस्तारण के सम्बंध मे विचार विमर्श किया। 


इस अवसर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, पर ए वी वी एन एल से ए.ई.एन पुनीत कुमार , ए आर ओ अतुल अग्रवाल, बी.ओ.बी से नवीन राठौड़, बडोदा ग्रामीण बैंक से अजय चतुर्वेदी, पी एन बी से राजेश कुमार देवनानी आदि उपस्थित रहे।