ननिहाल घूमने आई दो बहिने, बनास नदी में नहाते समय डूबी

 

भीलवाड़ा जागरूक- जिले से गुजर रही बनास नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें अपने ननिहाल में छुट्टी मनाने के लिए आई थी। दोनों के डूबने की सूचना के बाद नदी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना मंगरोप थाना क्षेत्र के पिपली गांव की है। हालांकि अभी तक इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।

पिपली सरपंच जगदीश जाट ने बताया कि मुरलिया निवासी पप्पू रैगर की दो बेटियां प्रियंका (5) व तनिशा (3) कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल पिपली आई थी। शनिवार को दोनों बहने बनास नदी में नहाने के लिए गई थी। नहाते समय दोनों बहनें नदी में डूब गई। दोनों बहनों के साथ गांव की एक और लड़की थी। जिसने घर जाकर दोनों के डूबने की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों के परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ नदी पर जमा हो गई। करीब एक घंटे बाद दोनों बच्चियों के शव को बाहर निकाला गया।