दीपक शर्मा युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोनीत

 बिजौलियां(जगदीश सोनी)।राष्ट्रीय कार्यालय कोटा से गौसेवा महिला सम्मान सर्व ब्राह्मण एकता एसोसिएशन (कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत) में  कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए। संस्था प्रमुख राष्ट्रीय प्रभारी पंडित रमाशंकर, राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक महाराज  संत सेवक दास, विजय प्रकाश जोशी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित भोलू शर्मा  की  अनुशंसा पर बिजौलियां निवासी दीपक कुमार शर्मा  को युवा प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया। शर्मा  द्वारा  सभी   का आभार व्यक्त किया गया।साथ ही  भीलवाड़ा जिले में जल्द कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही।