भारत विकास परिषद बिजयनगर मुख्य शाखा एवं विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

 

बिजयनगर (अशोक बाबेल )- दायित्व ग्रहण समारोह कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया साथ ही वंदे मातरम गायन प्रस्तुत किया गया।

दोनों शाखाओं के मुख्य पदाधिकारियों को शपथ प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी व प्रकल्प प्रभारियों को शपथ पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पारसमल बोहरा ओर दोनों शाखाओं के 15 नए सदस्यों को शपथ कैलाश अजमेरा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ने दिलाई ,कार्यक्रम में छह विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान मोमेंटो प्रदान कर किया गया कोगटा फाउंडेशन के बालमुकुंद कोगटा को सेवा क्षेत्र में विशेष सहयोग हेतु  इंद्रजीत  मेवाड़ा मेवाड़ा फार्म हाउस , दिनेश कोगटा  कोगटा पैराडाइज को सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान  के लिए  योगेश शर्मा को पर्यावरण रक्षण हेतु विशेष योगदान के लिए भंवर सिंह राठौड़ को पीड़ित मानवता सेवार्थ में विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया

शाखा परिचय जितेंद्र पीपाड़ा अध्यक्ष मुख्य शाखा द्वारा प्रदान किया गया साथ ही दोनों शाखाओं के वित्त सचिव राजेश सांखला व आयुष पोखरणा ने वर्ष 2022 - 23 के वित्तीय लेखें प्रस्तुत किए इसके उपरांत ज्ञान चंद नाहर सचिव मुख्य शाखा ने गत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया व सचिन मेवाड़ा सचिव विवेकानंद शाखा द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा में नवीन सदस्य सम्पत राज काठेड़ विवेकानन्द शाखा में नवीन सदस्य निपुल छाजेड़ सहित अनेक सदस्यों की शपथ दिलाई गई।



इस अवसर शिवम प्रहलाद प्रांतीय कोषाध्यक्ष , शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र पीपाड़ा ज्ञानचन्द नाहर व सचिव सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया कार्यक्रम में दोनों शाखाओं के सभी सदस्य उपस्थित थे व प्रांतीय पदाधिकारी  गुलाबपुरा, जालियां एवम् बांदनवाड़ा शाखा के पदाधिकारी को भी तिलक उपरना एवम् तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया कार्यक्रम कोगटा पैराडाइज बिजयनगर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम समापन से पूर्व प्रीतेश बडोला अध्यक्ष विवेकानंद शाखा द्वारा सभी आभार ज्ञापित किया गया।