महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

भीलवाड़ा जागरूक - भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर श्री गेस्ट हाउस चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो ने जाकर माल्यार्पण किया।


भाजपा जिलाअध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल के नेतृत्व में आज श्री गेस्ट हाउस चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले अमर रहे के नारे लगाए  एवं साथ ही महिला मोर्चा ने माली समाज के जुलूस का स्वागत किया है ।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुमित्रा पोरवाल, मीनाक्षी नाथ ,जिला उपाध्यक्ष रेखा शर्मा ,ललिता शर्मा, मंत्री आशा नुवाल पार्षद इंदु बंसल, नेहा नागर, निशा जैन, दीपा सोनी, लक्ष्मी कंवर, पुष्पा राघव,  मधु शर्मा ,लीला साहू, प्रतिभा माली, सपना माली ,प्रेम माली आदि महिलाएं उपस्थित थी।