सोशल मीडिया आईटी व डाटा प्रबंधन की मजबूती से ही आज हम विदेशों में डॉलर की बजाय रुपए से भी खरीदी कर सकते हैं-- प्रदेश सह संयोजक टाक

भीलवाड़ा -डेटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्य शाला प्रदेश सह संयोजक कमलेश टाक के मुख्य आतिथ्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  दामोदर अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य व जिला संयोजक विजय  व्यास के सानिध्य में भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई
स्वागत उद्बोधन डेटा प्रबंधन जिला सह संयोजक राधेश्याम शर्मा व संचालन आईटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय नौलखा ने किया!


 कार्यशाला में अजमेर जिला सहसंयोजक अनुभव शर्मा,  जिला महामंत्री बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक ,जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर दुदानी कैलाश जीनगर, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल जिला मंत्री
 शोभीका जागेटिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र  मीणा सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक दिनेश  सुथार ,रागिनी गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर  सोनी, वरिष्ठ नेता नानकराम जी सोनी भी उपस्थित थे!

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भीलवाड़ा में पहली बार आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए  कमलेश ने कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बहुत ही गहरी  भविष्य को लेते हुए सोशल मीडिया आई टी व डाटा प्रबंधन को बहुत मजबूती प्रदान करना है आज आधुनिक मॉडर्न टेक्नोलॉजी की सोच ने देश के युवाओं को मोदी  के साथ जोड़ दिया है! दुनिया में 78% जनता मोदी जी के नीतियों का समर्थन कर रही है! आज हम विदेशों में भी रुपये से खरीदी कर सकते हैं कभी सिर्फ डॉलर में ही खरीदी होती थी! पार्टी का लक्ष्य है हमारा डाटा मजबूत सुव्यवस्थित हो ताकि भविष्य के चुनाव में नव मतदाता भी हमारी से जुड़े तथा हम सभी सरल ऐप डाउनलोड कर प्रदेश व केंद्र  से सीधे व्यक्तिगत जुड़े!दामोदर  अग्रवाल ने कहा हम सभी सनातनी हैं हम नित्य नया नवाचार में विश्वास रखते हैं! वर्तमान परिपेक्ष की राजनीति में सोशल मीडिया आईटी डाटा प्रबंधन की बहूत  महत्वपूर्ण भूमिका है!
जिला महामंत्री  टाक ने बताया 30 अप्रैल 2023 रविवार प्रातः 11 माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात का 100 वा संस्करण हम सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी को सुनना है! वह आम नागरिकों को प्रेरित करके  मन की बात को सुनाना है!
कार्यशाला में बंसी लाल  नुवाल लादू लाल पुरोहित भगवती लाल  सुथार राधेश्याम धोबी गणपत सुथार तुलसी खटीक महेंद्र  सुवालका सुनील  मेवाड़ा रतन  सुथार विष्णु व्यास राम रतन ओझा महावीर बलाई, सुखदेव  रेगर, दीपक जैन, विकास  शर्मा गजेंद्र  सेन कमलेश पालीवाल ,हिम्मत सोनी दिनेश सोमानी, जगदीश सुथार आदि डाटा प्रबंधन के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे!
 अंत में जिला संयोजक विजय व्यास ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया! राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ!