कर्नाटक राज्यपाल गहलोत 6 को देवरिया में

 

फूलियाकलां-| कर्नाटक राज्यपाल थावर चंद गहलोत 6 मई को देवरिया ग्राम पंचायत पहुचेंगे। जहां गहलोत के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शंकर लाल गुर्जर ने बताया कि कर्नाटक राज्यपाल गहलोत 6 मई को शाम 7 बजे क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माताजी पहुंचेंगे। जहां देश की खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। धनोप माताजी से देवरिया में आयोजित भजन सम्राट प्रकाश माली की भजन संध्या  कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 10 बजे देवरिया से  नीमच के लिए रवाना होंगे।