नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में साक्षी बने भीलवाड़ा जिले से कहीं राजनेता व कार्यकर्ता

भीलवाड़ा जागरूक  -भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता जयपुर में सम्मिलित हुए। 
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सी पी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में राजस्थान ही नहीं पूरे देश के कोने-कोने से आए हजारों की संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर मे पदभार ग्रहण किया , पदभार कार्यक्रम मे भीलवाड़ा जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली  जिला प्रभारी रतन लाल गाडरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर पूर्व मंत्री रतन लाल जाट विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी गोपाल खंडेलवाल गोपी मीणा जबर सिंह सांखला नगर परिषद सभापति राकेश पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल उपसभापति राम नाथ योगी जिला प्रमुख बरजी बाई भील उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी वेद प्रकाश खटीक सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी  मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी भीलवाडा जिले की 7 विधानसभाओं के  39 मंडलों से  सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जयपुर पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए।