उद्यान विभाग द्वारा बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र आरजिया पर उद्यानिकी फसलों पर आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न

भीलवाड़ा जागरूक- उद्यानिकी फसलों में संरक्षित फसलों की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही उद्यान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।

 प्रथम दिवस पर प्रशिक्षण में संयुक्त निदेशक उद्यान, डॉ. जी.एल. चावला ने किसानों से संरक्षित खेती की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करने के साथ ही किसानों को अधिक से अधिक उद्यान विभाग की योजनाओं से जुड़ने का आव्हान किया। संयुक्त निदेशक कृषि (वि०) श्री इन्द्र सिंह संचेती ने किसानों को फसल बीमा, फार्म पौण्ड, तारबन्दी समेत कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। 

सेमीनार के मुख्य अतिथि विष्णु कुमार पारीक द्वारा किसानो को अधिक से अधिक उद्यान विभाग की योजनाओं से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का आव्हान किया। बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. ललित छाता ने फलों एवं सब्जियों में रोग एवं उनके प्रबंधन की विस्तृत में जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान श्री राकेश कुमार माला ने सभी किसानों एवं वैज्ञानिकों अधिकारियों का स्वागत करते हुए सेमीनार के महत्व के बारे में जानकारी दी।

 द्वितीय दिवस पर उदयपुर कृषि महाविद्यालय के उद्यानिकी विभाग के प्रोफेसर डॉ. एल. एन. महावर, डॉ एस.एस. लखावत एवं डॉ वीरेन्द्र सिंह द्वारा संरक्षित खेती एवं कन्द्रीय फसलो की उन्नत तकनीक की जानकारी दी। डॉ. जितेन्द्र बलियान वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा उद्यानिकी फसलों में शस्य क्रियाओं एवं जल प्रबंधन की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान की। अन्त में श्री गोपाल लाल गुर्जर, कृषि अधिकारी उद्यान विभाग द्वारा उद्यान विभाग महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान कर किसानो से अधिक से अधिक उद्यान विभाग की योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की।