भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभाओं में 7 कार्यशाला 31 मार्च को


भीलवाड़ा - बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत नमो वॉलिटर अल्पकालीन विस्तारक की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 31 मार्च को  प्रातः 11.30 बजे भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यशाला में नमो वॉलिंटर अल्पकालिक विस्तारक पन्ना प्रमुख बूथ समिति सत्यापन भाजपा स्थापना दिवस जन आक्रोश महा घेराव सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर विशेष चर्चा होगी।
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला मैं विधानसभा अनुसार मुख्य वक्ता होंगे।
भीलवाड़ा विधानसभा रतन लाल गाडरी मांडलगढ़ विधानसभा सुभाष बहेडिया जहाजपुर विधानसभा प्रशांत मेवाड़ा शाहपुरा विधानसभा वेद प्रकाश खटीक आसींद विधानसभा भगवान सिंह चौहान मांडल विधानसभा दामोदर अग्रवाल सहाड़ा विधानसभा प्रमोद सामर मुख्य वक्ता होंगे प्रत्येक विधानसभा में विधायक एवं विधायक प्रत्याशी मुख्य अतिथि होंगे।
इस बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में जिला पदाधिकारी मंडल प्रभारी स्थानीय जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मंडल कार्यकारिणी बूथ सशक्तिकरण अभियान के विधानसभा संयोजक नमो वॉलिटर सभी मोर्चा अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।