भाजपा जिला जन आक्रोश महाघेराव 4 अप्रैल को भीलवाड़ा मे , 35 हजार से अधिक जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी ,कार्यकर्ता आमजन का जनसैलाब करेगा महाघेराव

भीलवाडा जागरूक - भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला जन आक्रोश महाघेराव 4 अप्रैल को जिला मुख्यालय भीलवाड़ा मे होगा इस की तैयारियो को  लेकर भीलवाड़ा जिले की 7 विधानसभाओं की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों बढ़ते अत्याचार जंगलराज बिगड़ती कानून व्यवस्था बढ़ते भ्रष्टाचार  के विरोध में भीलवाड़ा जिले की स्थानीय  समस्याओं मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा जिला जन आक्रोश महाघेराव 4 अप्रैल को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी  निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में किया जाएगा।


लादू लाल तेली ने बताया कि भीलवाड़ा जिले की सात विधानसभा से  कुल लगभग 35000 ,प्रत्येक विधानसभा से लगभग 5000 जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा समर्थित कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार से पीड़ित आमजन इस महा घेराव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे 

7 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं का संगम होगा जिला कलेक्टरी का करेंगे महा घेराव -4 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर होने वाले इस महा घेराव में 7 विधानसभा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता आमजन  भीलवाड़ा शहर में सात विभिन्न स्थानों पर एकत्रित होंगे और  प्रातः 11.30 बजे एक समय पर एक साथ  संगम कर जिला कलेक्ट्री पर विशाल जन समुदाय के साथ पूरे जोश उत्साह के साथ जिला कलेक्ट्री का महा घेराव करेंगे इसको लेकर विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस राज में आम जनता त्रस्त पस्त है भयंकर परेशान है भाजपा एवं आम जनता इस कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए तैयार है
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा कि यह  महाघेराव कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम करेगा ।


पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने कहा कि जन आक्रोश महाघेराव प्रभावशाली होगा और जन आंदोलन का रूप लेगा

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया की इस बैठक को पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर जहाजपुर विधायक गोपी मीणा पूर्व विधायक बालूराम चौधरी जिला प्रमुख बरजी बाई भील प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज गुर्जर ने संबोधित किया।
इस बैठक के मंच पर नगर परिषद सभापति राकेश पाठक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरालाल जोगी उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हामिद मोहम्मद शेख ,राजकुमार आचलिया थे।
इस बैठक में धन्यवाद जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी ने दिया बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबूलाल टाक वेद प्रकाश खटीक ने किया।
इस बैठक में प्रधान चेयरमैन भाजपा समर्थित सरपंच सहित भाजपा जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इस बैठक में मौजूद थे।